पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल संजय भल्ला ने बेस विक्चुअलिंग यार्ड में जी+1 अर्ध वातानुकूलित भंडारण भवन, भा.नौ.पो. विश्वकर्मा के अंतर्गत एक अत्याधुनिक नाविक संस्थान तथा विशाखापत्तनम के अशोका पार्क में रक्षा असैनिक विवाहित आवास की 44 आवासीय इकाइयों की आधारशिला रखी।
फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ ने पूर्वी नौसेना कमान की प्रमुख टाउनशिप नौ शक्ति नगर में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा भी की।
ये प्रयास अवसंरचना के तीव्र विस्तार और अपने कर्मियों की जीवन-स्थितियों को बेहतर बनाने के प्रति पूर्वी नौसेना कमान के संकल्प को रेखांकित करते हैं।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1G1cTQaHsB/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DcN5w7tlPua/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…