मॉरीशस की आधिकारिक यात्रा पर गए नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने मॉरीशस में भारत के उच्चायुक्त श्री अनुराग श्रीवास्तव, मॉरीशस पुलिस बल के पुलिस आयुक्त श्री रामपरसाद सूरूजेबली तथा मॉरीशस सरकार में गृह एवं रक्षा मामलों की सचिव श्रीमती कान ओए फोंग वेंग-पूरुन से बातचीत की। चर्चा का केंद्र समुद्री सुरक्षा सहयोग को सुदृढ़ करना, मॉरीशस राष्ट्रीय तटरक्षक बल का क्षमता निर्माण, संयुक्त ई.ई.जेड. निगरानी तथा दोनों समुद्री बलों के बीच परिचालन संपर्कों का विस्तार रहा। भारत और मॉरीशस के बीच स्थायी समुद्री साझेदारी है, जो पारस्परिक विश्वास तथा हिंद महासागर क्षेत्र को सुरक्षित और स्थिर बनाए रखने की साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है और महासागर की परिकल्पना के अनुरूप है।
ट्विटर: https://x.com/indiannavy/status/2087100818650706005?s=20