संयुक्त राज्य अमेरिका के ओरेगन स्थित यूजीन के हेवर्ड फील्ड में 05–09 अगस्त 2026 तक आयोजित हो रही विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 में भारतीय नौसेना के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
पेटी ऑफिसर बसंत कुमार मेघवाल ने पुरुषों की ऊँची कूद में 2.21 मीटर के साथ रजत पदक जीता और वे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में किसी भी आयु वर्ग में पदक जीतने वाले पहले और एकमात्र भारतीय ऊँची कूद खिलाड़ी बन गए।
पेटी ऑफिसर शाहनवाज खान ने पुरुषों की लंबी कूद में 7.84 मीटर के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
राष्ट्र और भारतीय नौसेना का गौरव बढ़ाने के लिए दोनों खिलाड़ियों को बधाई।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1FA5z3kvSR/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/Db2GKRHiaKF/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…