वे नौसेना अकादमी, गोवा के पूर्व छात्र तथा नेविगेशन एवं डायरेक्शन विशेषज्ञ हैं, और रक्षा सेवा स्टाफ महाविद्यालय, वेलिंगटन तथा राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, थाईलैंड से स्नातक हैं। तीन दशकों से अधिक की विशिष्ट सेवा के दौरान उन्होंने भा.नौ.पो. घोरपड़ और भा.नौ.पो. सतपुरा की कमान संभाली, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला, नेविगेशन एवं डायरेक्शन स्कूल, कोच्चि तथा रक्षा सेवा स्टाफ महाविद्यालय, वेलिंगटन में प्रशिक्षक के रूप में कार्य किया, और नौसेना मुख्यालय में कमोडोर नौसेना परिचालन तथा सहायक नौसेना प्रमुख (नीति एवं योजना) जैसी प्रमुख नियुक्तियाँ भी संभालीं। इस नियुक्ति को ग्रहण करने से पूर्व वे फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग पूर्वी बेड़ा थे।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/14iQ8FaXxCw/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/Dbi8QKSiWcD/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…