Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना ने केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय नौसेना ने शैक्षणिक सहयोग और अनुसंधान आदान-प्रदान को सुदृढ़ करते हुए केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
यह समझौता ज्ञापन नौसैनिक अधिकारियों को अंतर्राष्ट्रीय संबंध तथा समुद्री मामलों में उच्च अध्ययन करने के अवसर प्रदान करेगा और शैक्षणिक - व्यावसायिक तालमेल को सुदृढ़ करेगा। 
इस समझौता ज्ञापन पर नौसेना युद्ध महाविद्यालय, गोवा में केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. वी.बी. समीर तथा नौसेना इतिहास प्रभाग के प्रभारी अधिकारी कमांडर कालेश मोहनन ने कार्मिक सेवा नियंत्रक वाइस एडमिरल सी.आर. प्रवीण नायर, नौसेना युद्ध महाविद्यालय के कमांडेंट रियर एडमिरल अर्जुन देव नायर तथा केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. सुरेश आर. की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।
यह साझेदारी संस्थागत सहयोग के माध्यम से शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने, अनुसंधान को आगे बढ़ाने और उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रति भारतीय नौसेना की स्थायी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/18okyhtbvY/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DbUYoXxiT_T/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…