27वें कारगिल विजय दिवस के गरिमामय अवसर पर पूर्वी नौसेना कमान ने विक्टरीऐट सी समर स्मारक, आर.के. बीच, विशाखापत्तनम में पुष्पचक्र अर्पण समारोह आयोजित किया और कारगिल युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले ऑपरेशन विजय के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्वी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल सुशील मेनन ने समर स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया, जिसमें थल सेना और वायु सेना का प्रतिनिधित्व करते हुए कर्नल वी. सैमुअल प्रकाश तथा ग्रुप कैप्टन पी. श्याम कुमार भी शामिल हुए। औपचारिक 50 सदस्यीय गार्ड ने परेड की, जिसके बाद ऑपरेशन विजय के वीरों के साहस, वीरता और निःस्वार्थ बलिदान के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/v/1DSeQmAYXs/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DbSsr9AFCwK/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…