Skip to main content

Home Quick Menu

दूसरे स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल की डिलीवरी - ‘निपुण’

हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित दूसरा डाइविंग सपोर्ट वेसल (डी.एस.वी.) ‘निपुण’ 30 जुलाई 2026 को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना को सौंपा गया। इस पोत का डिजाइन और निर्माण इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग (आई.आर.एस.) के वर्गीकरण नियमों के अनुरूप किया गया है।

‘निपुण’ नाम संस्कृत से लिया गया है, जिसका अर्थ है ‘वह जो किसी विशेष विधा में दक्ष, सक्षम और पारंगत हो’। अपने नाम के अनुरूप यह पोत अत्यंत विशिष्ट है तथा गहरे समुद्र में गोताखोरी अभियान और समुद्र में बचाव अभियान चलाने में सक्षम है।

पोत पर अत्याधुनिक गोताखोरी उपकरण लगाए गए हैं और यह गहरे समुद्र में सैचुरेशन डाइविंग करने में सक्षम है। गोताखोरी अभियानों के लिए एक साइड डाइविंग स्टेज भी उपलब्ध कराया गया है। रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल गोताखोरों की निगरानी और साल्वेज अभियानों को सुगम बनाकर पोत की परिचालन क्षमताओं को और बढ़ाते हैं। इसके अतिरिक्त यह पोत पनडुब्बी में आपात स्थिति के दौरान कर्मियों को निकालने के लिए डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू वेसल (डी.एस.आर.वी.) के मदर शिप के रूप में भी कार्य करेगा।लगभग 75 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री वाले ‘निपुण’ की डिलीवरी सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण को साकार करते हुए स्वदेशी पोत निर्माण की दिशा में भारतीय नौसेना के प्रयासों की एक और उपलब्धि है। यह डिलीवरी गहरे समुद्र में गोताखोरी अभियानों के विशिष्ट क्षेत्र में भारतीय नौसेना की क्षमताओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।