भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत भा.नौ.पो. सुदर्शिनी चल रहे लोकायन 26 के तहत 25 जुलाई 2026 को बोस्टन, संयुक्त राज्य अमेरिका से रवाना हुआ। अपने प्रवास के दौरान इस पोत ने प्रतिष्ठित सेल 250 समारोहों और अंतर्राष्ट्रीय नौसेना समीक्षा 250 में गर्व के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया तथा व्यावसायिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समुद्री साझेदारियों को सुदृढ़ करते हुए भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को प्रदर्शित किया।
पोत ने नॉरफॉक, बाल्टीमोर, न्यूयॉर्क और बोस्टन में सेल 250 समारोहों में भाग लिया तथा गणमान्य व्यक्तियों, भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों और अंतर्राष्ट्रीय नौसैनिक प्रतिनिधिमंडलों की मेजबानी की, जिससे समुद्री सहयोग और मैत्री के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि हुई। भा.नौ.पो. सुदर्शिनी अब पोंटा डेलगाडा, अज़ोरेस (पुर्तगाल) के लिए रवाना हो चुका है। यह पोत वैश्विक मंच पर भारत की समुद्री शक्ति, व्यावसायिकता और सद्भावना के प्रतीक के रूप में कार्य करता रहा है।