Skip to main content

Home Quick Menu

ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2 का दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में शुभारंभ

चार दिवसीय बहुराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2 का 20 जुलाई 2026 को दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में शुभारंभ हुआ। दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम भारतीय नौसेना के नेतृत्व वाले कंबाइंड टास्क फोर्स 154 (सी.टी.एफ. 154) के तत्वावधान में कंबाइंड मैरीटाइम फोर्सेज (सी.एम.एफ.) के साथ साझेदारी में संचालित किया जा रहा है, जिसमें 26 देशों के 254 प्रतिभागी शामिल हुए हैं और उन्हें 74 सुविधाप्रदाताओं, चार अंतर्राष्ट्रीय संगठनों तथा विषय विशेषज्ञों का सहयोग प्राप्त है।

यह अभ्यास भारत में ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस का पहला आयोजन है और भारतीय नौसेना तथा सी.एम.एफ. के बीच बढ़ते सहयोग में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सी.एम.एफ. के समर्पित प्रशिक्षण टास्क फोर्स सी.टी.एफ. 154 की कमान वर्तमान में भारतीय नौसेना द्वारा संभाली जा रही है और यह बहुराष्ट्रीय समुद्री प्रशिक्षण के माध्यम से सी.एम.एफ. भागीदार देशों की क्षमता, अंतर-संचालनीयता तथा व्यावसायिक तत्परता को सुदृढ़ करने पर केंद्रित है।उद्घाटन समारोह में सी.टी.एफ. 154 के कमांडर कमोडोर मिलिंद एम मोकाशी ने प्रारंभिक वक्तव्य दिया, कंबाइंड मैरीटाइम फोर्सेज के उप कमांडर कमोडोर डैन थॉमस ने उद्घाटन भाषण दिया तथा मुख्यालय दक्षिणी नौसेना कमान के चीफ स्टाफ ऑफिसर (प्रशिक्षण) रियर एडमिरल दीपक सिंघल ने मुख्य भाषण दिया। इन संबोधनों में समकालीन समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में व्यावसायिक प्रशिक्षण, साझा अधिगम तथा बहुराष्ट्रीय सहयोग के महत्व को रेखांकित किया गया।

पोत प्रबंधन और विशेष प्रशिक्षण के व्यापक विषय पर केंद्रित पहले दिन विषय विशेषज्ञों के साथ व्यावसायिक संवाद और व्यावहारिक अनुभव का समन्वय रहा। संयुक्त राष्ट्र मादक द्रव्य एवं अपराध कार्यालय (यू.एन.ओ.डी.सी.) के एक सत्र में लाल सागर और पश्चिमी हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा संबंधी खतरों पर चर्चा हुई। इसके बाद भारतीय नौसेना के अत्याधुनिक सिम्युलेटरों और संबद्ध प्रशिक्षण अवसंरचना का उपयोग करते हुए पोत संचालन, नौवहन, खगोलीय नौवहन, समुद्री संकट संचार प्रणालियों तथा क्षति नियंत्रण एवं अग्निशमन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।अगले तीन दिनों में प्रतिभागी समकालीन समुद्री सुरक्षा के प्रमुख पहलुओं को समेटे व्यावसायिक सत्रों, सिम्युलेटर आधारित प्रशिक्षण और व्यावहारिक गतिविधियों के विविध कार्यक्रम में भाग लेते रहेंगे। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय क्षमता निर्माण, अंतर-संचालनीयता और सामूहिक समुद्री सुरक्षा को आगे बढ़ाने में भारतीय नौसेना और सी.एम.एफ. की साझेदारी को दर्शाता है तथा भाग लेने वाले देशों के बीच व्यावसायिक आदान-प्रदान और सुदृढ़ संबंधों को बढ़ावा देता है। दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस का आयोजन क्षेत्र में पसंदीदा सुरक्षा एवं प्रशिक्षण भागीदार के रूप में भारतीय नौसेना की भूमिका को और सुदृढ़ करता है।