Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना नवीनतम पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले जल के पोत मालवन को सेवा में शामिल करने को तैयार

भारतीय नौसेना नवीनतम पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले जल के पोत मालवण को सेवा में शामिल करने को तैयार
भारतीय नौसेना नवीनतम पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले जल के पोत मालवण को सेवा में शामिल करने को तैयार

भारतीय नौसेना 22 जुलाई 2026 को माहे श्रेणी के पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले जल के पोत (ए.एस.डब्ल्यू.-एस.डब्ल्यू.सी.) में से दूसरे पोत मालवन को सेवा में शामिल करेगी। समारोह की अध्यक्षता वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह द्वारा पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन की उपस्थिति में की जाएगी। इस अवसर पर अन्य वरिष्ठ नौसेना अधिकारी, कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के प्रतिनिधि, पूर्व सैनिक और विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।

कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सी.एस.एल.) में निर्मित मालवण आधुनिक नौसैनिक जहाज निर्माण और डिजाइन में भारत के आत्मनिर्भर भारत दृष्टिकोण का प्रतीक है। 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री वाला यह पोत युद्धपोत के डिजाइन, निर्माण और एकीकरण में भारत की बढ़ती महारत को दर्शाता है।आकार में छोटा किंतु दुर्जेय यह पोत फुर्ती, सटीकता और सहनशक्ति को दर्शाता है - ये वे गुण हैं जो उथले जल में प्रभुत्व स्थापित करने के लिए आवश्यक हैं। मालवण का आगामी सेवा में शामिल होना स्वदेशी उथले जल के योद्धाओं की एक नई पीढ़ी के निरंतर समावेशन का प्रतीक है - सुडौल, तेज और गर्व से भारतीय।