संयुक्त प्रशिक्षण, सिविल सेवाओं तथा सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए एक संयुक्त प्रशिक्षण कैप्सूल, का आयोजन पश्चिमी नौसेना कमान के तत्वावधान में समुद्री युद्ध केंद्र, मुंबई द्वारा 13 से 18 जुलाई 2026 तक किया गया।
इस प्रशिक्षण कैप्सूल का उद्देश्य नागरिक–सैन्य एकीकरण को बढ़ावा देना तथा सशस्त्र बलों और सिविल सेवाओं के बीच परस्पर समझ को सुदृढ़ करना था।
प्रतिभागियों ने नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई, भा. नौ. पो. शिकरा तथा भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों का भ्रमण किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल के. बी. सिंह (सेवानिवृत्त) तथा राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक वाइस एडमिरल बिस्वजीत दासगुप्ता (सेवानिवृत्त) सहित विशिष्ट वक्ताओं ने व्याख्यान भी दिए।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/193Fr9Nq6z/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DbDUEImFGlW/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…