एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, नौसेना प्रमुख (सीएनएस) ने पदभार ग्रहण करने के बाद पूर्वी नौसेना कमान का अपना पहला दौरा किया। इस दौरान वाइस एडमिरल संजय भल्ला, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (पूर्व) ने उन्हें वर्तमान समुद्री सुरक्षा परिदृश्य, कमान की परिचालन तत्परता तथा पूर्वी समुद्री तट एवं हिंद महासागर क्षेत्र में चल रही परिचालन प्रतिबद्धताओं की जानकारी दी।
अधिकारियों एवं नाविकों को संबोधित करते हुए नौसेना प्रमुख ने कमान की उच्च परिचालन तत्परता, पेशेवर उत्कृष्टता तथा भारत के समुद्री हितों की सुरक्षा के प्रति उसके अटूट समर्पण की सराहना की।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1Bo8uCCwsf/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DaxW8-vj6AI/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…