वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान ने बेंगलुरु स्टेशन का अपना पहला दौरा संपन्न किया।
दौरे के दौरान फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ ने बेंगलुरु के लोक भवन में कर्नाटक के माननीय राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत से भेंट की। उन्होंने स्टेशन में नौसेना के अधिकारियों और पूर्व सैनिकों से भी बातचीत की तथा उन्हें नौसेना की विभिन्न पहलों और विकास योजनाओं से अवगत कराया।
फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान ने बेंगलुरु में अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विकास पहलों में जुटे भारतीय नौसेना कृत्रिम बुद्धिमत्ता इन्क्यूबेशन केंद्र, भारतीय विज्ञान संस्थान तथा अनेक निजी औद्योगिक प्रतिष्ठानों का दौरा किया, जिनमें स्टार्टअप और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भी शामिल थे। उन्होंने इंजीनियरों और पेशेवरों से रक्षा प्रौद्योगिकी एवं नवाचार में उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयास करते रहने तथा विचारों को परिचालन क्षमताओं में बदलने वाले एक जीवंत तंत्र को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
इस दौरे ने आत्मनिर्भर भारत के विजन और भविष्य के लिए तैयार समुद्री क्षमताओं के समर्थन में भारत के बढ़ते स्टार्टअप तंत्र के साथ सहयोग को बढ़ावा देने की भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1DPkte5DNr/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/Dam5kZgFIb7/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…