पूर्वी नौसेना कमान के भारतीय नौसेना के एक ए.एल.एच. एम.के. III हेलीकॉप्टर ने विशाखापत्तनम के निकट एक व्यापारिक पोत से फंसे हुए मछुआरे को सुरक्षित निकाला।
समुद्र में लापता हो गई मछली पकड़ने वाली नाव के इस मछुआरे को 05 जुलाई 2026 को पास मौजूद एक व्यापारिक पोत ने बचा लिया था। नागरिक प्रशासन के 06 जुलाई 2026 के अनुरोध पर उसे भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा रेस्क्यू होइस्ट के माध्यम से सुरक्षित निकाला गया और विशाखापत्तनम में नागरिक अधिकारियों को सौंपे जाने से पहले उसे चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DafaQzVlMYN/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…