पूर्वी नौसेना कमान के तत्वावधान में एस.एम.एच.क्यू. द्वारा 03 जुलाई 2026 को विशाखापत्तनम में पनडुब्बी सोनार – उन्नत उपयोग हेतु रूपरेखा विषय पर एक पेशेवर रूप से रोचक सेमिनार आयोजित किया गया।
पूर्वी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल सुशील मेनन की अध्यक्षता में आयोजित इस सेमिनार में नई परियोजनाओं का नेतृत्व करने वाले उद्योग विशेषज्ञ, आत्मनिर्भर भारत के तहत डिज़ाइन किए जा रहे नई पीढ़ी के सोनार संचालन में निपुण योद्धा, प्रणाली अनुरक्षक तथा शिक्षा जगत और डिज़ाइन संस्थानों के क्षेत्र विशेषज्ञ एक मंच पर आए। पनडुब्बी सोनार के उपयोग, संचालकों के मानव संसाधन अनुकूलन, डेटाबेस प्रबंधन की नई अवधारणाओं और उभरती प्रौद्योगिकियों के समावेश जैसे समकालीन विषयों पर शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए। भारतीय सोनार डिज़ाइनरों और पनडुब्बियों के कुशल संचालकों द्वारा प्रस्तुत शोध-पत्रों का एक संग्रह भी जारी किया गया।
फ्लैग ऑफिसर सबमरीन्स द्वारा संचालित इस सेमिनार ने सोनार के डिज़ाइन एवं निर्माण में प्रगति और डेटा-फ्यूजन की प्रौद्योगिकी की दिशा में कार्यप्रणाली पर चर्चा के लिए एक मंच प्रदान किया।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/19BnyrPa8h/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/Dacjq_WFLFx/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…