भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के पोत भा.नौ.पो. उदयगिरि, भा.नौ.पो. शक्ति एवं भा.नौ.पो. कवरत्ती ने थाईलैंड के सत्ताहीप की अपनी यात्रा के उपरांत रॉयल थाई नौसेना के पोत एचटीएमएस चाओ फ्राया के साथ पैसेक्स (PASSEX) अभ्यास किया।
इस अभ्यास ने दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता (Interoperability) को और सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान किया तथा समुद्री सुरक्षा एवं क्षेत्रीय स्थिरता के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया।
Facebook: https://www.facebook.com/share/p/178VVZSfFu/ Instagram: https://www.instagram.com/p/DaPrNR1FGVB/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…