पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल संजय भल्ला ने हैदराबाद स्थित डी.एम.डी.ई. और सी.एन.ए. (डी.पी.) का दौरा किया। उन्होंने उद्योग साझेदारों के सहयोग से उपकरणों और आयुध के स्वदेशीकरण तथा क्षमता निर्माण की दिशा में इन इकाइयों द्वारा किए गए नवोन्मेषी प्रयासों की सराहना की, जो आत्मनिर्भरता और नवाचार के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हैं।
फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ ने हैदराबाद और सिकंदराबाद क्षेत्र में नौसैनिक इकाइयों की गतिविधियों और प्रगति की भी समीक्षा की। यात्रा के दौरान उन्होंने नौसेना के पूर्व सैनिकों से बातचीत की और उनके कल्याण के प्रति नौसेना की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1Bvo3FHGZt/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DaK5OeylDUI/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…