भारतीय नौसेना का स्टेल्थ फ्रिगेट भा.नौ.पो. तरकश दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी जारी परिचालन तैनाती के दौरान 20 जून 2026 को मॉरीशस के पोर्ट लुई पहुंचा।पोर्ट कॉल के दौरान पोत के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन रोहित मिश्रा मॉरीशस सरकार और मॉरीशस तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट करेंगे। इस दौरान मॉरीशस राष्ट्रीय तटरक्षक बल के कार्मिकों के लिए हार्बर और समुद्री वॉचकीपिंग, अग्निशमन, क्षति नियंत्रण तथा समुद्री सुरक्षा और नाविक कौशल के अन्य पहलुओं पर केंद्रित व्यावसायिक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। यह पहल क्षेत्र के मैत्रीपूर्ण समुद्री बलों की क्षमता निर्माण और उनकी परिचालन क्षमता को और सुदृढ़ करने के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
पोर्ट लुई में प्रवास के दौरान यह पोत आगंतुकों के लिए भी खुला रहेगा। इससे स्थानीय लोगों को भारतीय नौसेना के कार्मिकों से संवाद करने का अवसर मिलेगा, दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क और मजबूत होगा तथा समुद्री जागरूकता और सद्भाव को भी बढ़ावा मिलेगा।भा.नौ.पो. तरकश ने 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर भी पोर्ट लुई में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
इस यात्रा का उद्देश्य भारत और मॉरीशस के बीच समुद्री सहयोग को और सुदृढ़ करना तथा द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाना है।