योग भारत की विश्व को दी गई कालजयी देन है। यह मन को एकाग्र करता है, शरीर को सुदृढ़ बनाता है और सामंजस्य की भावना को प्रेरित करता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों के तहत इस वर्ष की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" पर दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में एक खुली प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई।
उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ आयोजित इस समारोह ने कार्मिकों को योग को केवल आसनों तक सीमित न मानकर उसकी समृद्ध विरासत, दर्शन और परंपराओं से परिचित होने के लिए प्रेरित किया। साथ ही इसने शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक स्वास्थ्य और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने में योग की भूमिका को भी रेखांकित किया।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1D38ZKwwXk/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DZwmmxuD5MN/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…