फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ दक्षिणी नौसेना कमान एडमिरल समीर सक्सेना ने 16 जून 2026 को नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन से भेंट की। कमांडर-इन-चीफ (दक्षिण) ने नौसेना प्रमुख को दक्षिणी नौसेना कमान की प्रमुख प्रशिक्षण पहलों की जानकारी दी। ये पहलें बदलते समुद्री सुरक्षा परिवेश के अनुरूप हैं और भारतीय नौसेना के लिए बेड़े में तैनाती हेतु पूरी तरह तैयार कार्मिक उपलब्ध कराने पर केंद्रित हैं।
प्रशिक्षण क्षमताओं को सुदृढ़ करने, उन्नत प्रौद्योगिकियों के एकीकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चल रही प्रमुख अवसंरचना, क्षमता वृद्धि तथा आधुनिकीकरण परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DZwPxJcidi-/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…