Skip to main content

Home Quick Menu

फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ दक्षिणी नौसेना कमान ने भारत की माननीय राष्ट्रपति से भेंट की

वाइस एडमिरल समीर सक्सेना, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ दक्षिणी नौसेना कमान ने 15 जून 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारत की माननीय राष्ट्रपति एवं सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए. (दक्षिणी क्षेत्र) की अध्यक्ष श्रीमती लाबोनी सक्सेना भी उपस्थित थीं। फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ ने माननीय राष्ट्रपति को भारतीय नौसेना की प्रशिक्षण पहलों तथा मित्र देशों के साथ क्षमता निर्माण के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के समुद्री हितों की सुरक्षा के लिए दक्षिणी नौसेना कमान की टीम के संकल्प को पुनः दोहराया।

फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1Ckqe7UHq8/

इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DZo3kbJFEyx/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…