कोलकाता स्थित जी.आर.एस.ई. द्वारा निर्मित भारत के पांचवें प्रोजेक्ट 17ए स्टेल्थ फ्रिगेट भा.नौ.पो. दुनागिरि के क्रेस्ट का अनावरण किया गया। पर्वत शिखर से उड़ान भरते ऑस्प्रे को दर्शाने वाला यह क्रेस्ट एक योद्धा के साहसिक जज़्बे का प्रतीक है, जो तीनों आयामों में सर्जिकल सटीकता के साथ उड़ान भरने, झपट्टा मारने और प्रहार करने की क्षमता रखता है। अपने आदर्श वाक्य “विजय ही मेरा कर्म है” से प्रेरित भा.नौ.पो. दुनागिरि भारतीय नौसेना की युद्धक क्षमता को और सशक्त बनाएगा तथा भारत के समुद्री हितों की सुरक्षा में एक प्रभावी बल गुणक की भूमिका निभाएगा।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/v/1LUAv2Yet1/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/reel/DZcBJI8z_hR/?utm_source=ig_web_copy_link…