भारतीय नौसेना का स्टेल्थ फ्रिगेट भा.नौ.पो. तरकश दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी जारी परिचालन तैनाती के दौरान 12 जून 2026 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया पहुंचा। पोत ने मेसर्स जी.आर.एस.ई., कोलकाता में रिफिट पूरा होने के बाद सेशेल्स तटरक्षक बल के पोत पी.एस. ज़ोरोस्टर को भारत से सेशेल्स तक एस्कॉर्ट किया। यह निर्माण और रखरखाव के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक समुद्री साझेदारी को दर्शाता है। यह समुद्री यात्रा हिंद महासागर क्षेत्र में साझा समुद्री चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए दोनों देशों की परिचालन समन्वय क्षमता को भी दर्शाती है।
यात्रा के दौरान कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन रोहित मिश्रा सेशेल्स सरकार और सेशेल्स रक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी तथा सेशेल्स सरकार को महत्वपूर्ण स्पेयर पार्ट्स और आवश्यक भंडार सामग्री सौंपी जाएगी। इस पोर्ट कॉल का उद्देश्य भारत और सेशेल्स के बीच सौहार्द, पारस्परिक सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ करना है।