वाइस एडमिरल संजय भल्ला, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, पूर्वी नौसेना कमान ने नवनिर्मित महेंद्रगिरि ब्लॉक का उद्घाटन किया। यह 300 कार्मिकों के लिए निर्मित एक अत्याधुनिक आवासीय सुविधा है। उन्होंने डिगा स्पोर्ट्स डेल्टा का भी उद्घाटन किया, जो फिटनेस और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए विकसित खेल एवं मनोरंजन सुविधा है।
महेंद्रगिरि ब्लॉक नौसैनिक कार्मिकों के लिए आधुनिक आवासीय सुविधाएँ उपलब्ध कराता है। इसमें सुव्यवस्थित लाउंज और छत पर बैठने की व्यवस्था है, जहाँ से सिम्हाचलम पहाड़ी का मनोरम दृश्य दिखाई देता है। डिगा स्पोर्ट्स डेल्टा में दो पिकलबॉल कोर्ट, स्वचालित बॉलिंग मशीन से सुसज्जित क्रिकेट अभ्यास पिच तथा एक बीच वॉलीबॉल कोर्ट है।
ये सुविधाएँ भारतीय नौसेना की अपने कार्मिकों के जीवन स्तर, फिटनेस और समग्र कल्याण को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं, ताकि वे युद्धक दृष्टि से प्रभावी बने रहें।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1B8EE7Xeuj/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DZUlrbalMaX/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…