भारतीय नौसेना के नौसेना प्रमुख (Chief of the Naval Staff) एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने 29 मई 2026 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से भेंट की।
31 मई 2026 को भारतीय नौसेना की कमान सौंपने से पूर्व, नौसेना प्रमुख ने माननीय प्रधानमंत्री को भारतीय नौसेना की परिचालन तत्परता तथा हिंद महासागर क्षेत्र की समग्र सुरक्षा स्थिति के बारे में अवगत कराया। उन्होंने समुद्री क्षेत्र में उभरती चुनौतियों एवं तीव्र गति से विकसित हो रही प्रौद्योगिकियों के प्रभाव पर भी जानकारी दी।
भारतीय नौसेना एक युद्ध के लिए सदैव तत्पर, विश्वसनीय, संगठित, भविष्य के लिए तैयार एवं आत्मनिर्भर बल के रूप में, देश के समुद्री हितों की रक्षा हेतु कभी भी, कहीं भी और किसी भी परिस्थिति में प्रतिबद्ध है।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1BAbxiiwov/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DY9vjbmFEJF/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==