एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, नौसेना प्रमुख ने 27 मई 2026 को नौसेना भवन के सीफेयरर्स हॉल में आयोजित एक खुले और संवादात्मक ‘फायर्साइड चैट’ सत्र के दौरान नौसेना मुख्यालय के अधिकारियों, नौसैनिकों, डी.एस.सी. कर्मियों और रक्षा असैनिक कर्मचारियों से संवाद किया।
नौसेना प्रमुख ने नौसेना के लिए अपनी परिकल्पना साझा की तथा भविष्य की चुनौतियों और अवसरों, व्यावसायिक दक्षता, व्यक्तिगत विकास, सफलता, नेतृत्व, कार्य-जीवन संतुलन, लैंगिक तटस्थता को बढ़ावा देने तथा अन्य प्रासंगिक विषयों पर चर्चा की। नौसेना प्रमुख ने विकसित भारत 2047 की परिकल्पना के अनुरूप आत्मनिर्भरता पर भारतीय नौसेना के विशेष बल को भी पुनः रेखांकित किया। नौसेना प्रमुख ने भारतीय नौसेना के एक बहुआयामी, बहु-क्षेत्रीय बल के रूप में हुए विकास तथा क्षेत्र के पसंदीदा सुरक्षा साझेदार के रूप में उसकी बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने टीम नौसेना से भारत के राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा और संवर्धन के लिए हर समय, हर स्थान और हर परिस्थिति में युद्ध के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1BFmzCYLU9/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DY4kIBXFI0S/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…