डी.आर.डी.ओ. के 40 वैज्ञानिकों ने भारतीय नौसेना के साथ डी.आर.डी.ओ. वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम (डी.एस.आई.पी.) के अंतर्गत पूर्वी नौसेना कमान की अपनी यात्रा पूरी की। इस अवसर पर 14 मई 2026 को विशाखापत्तनम स्थित स्वर्ण ज्योति सम्मेलन कक्ष में समापन समारोह आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों, जारी अनुसंधान तथा भारतीय नौसेना की भावी क्षमता विकास संबंधी आवश्यकताओं पर व्यावसायिक संवाद हुआ, जिससे डी.आर.डी.ओ. और नौसेना के बीच समन्वय को और मजबूती मिली। रियर एडमिरल एम. मुरली मोहन राजू, सी.एस.ओ. (पी एंड ए), मुख्यालय पूर्वी नौसेना कमान ने डॉ. अब्राहम वरुघीज, निदेशक एन.एस.टी.एल. तथा डॉ. अमित शर्मा, निदेशक डी.आई.एस.बी. की उपस्थिति में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1DtYH97xbK/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DYWP5igD8PE/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…