म्यांमार की अपनी जारी यात्रा के दौरान एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, नौसेना प्रमुख ने 04 मई 2026 को नेपीदॉ में म्यांमार सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ सीनियर जनरल ये विन ऊ के साथ द्विपक्षीय चर्चा की। यह बैठक एम.ए.एच.ए.एस.ए.जी.ए.आर. के तहत बंगाल की खाड़ी में समुद्री सुरक्षा को और सुदृढ़ करने पर केंद्रित रही और रक्षा संबंधों को गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
वार्ता के दौरान दोनों नौसेनाओं के बीच जारी सहयोग के साथ-साथ सेनाओं, नौसेनाओं और वायु सेनाओं के बीच क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण आदान-प्रदान और बेहतर अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। इस संवाद ने भारत और म्यांमार के बीच मजबूत, दीर्घकालिक और बहुआयामी संबंधों को रेखांकित किया तथा घनिष्ठ रक्षा सहयोग को और आगे बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता को दोहराया।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1G5BwAsEPY/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DX8c_W7CSIN/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…