भारतीय नौसेना की मौसम विज्ञान एवं महासागर विज्ञान संगोष्ठी ‘मेघायन 2026’ का आयोजन 30 अप्रैल 2026 को गोवा स्थित भा.नौ.पो. हंसा में विश्व मौसम विज्ञान दिवस के अवसर पर पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय के तत्वावधान में किया गया। इस संगोष्ठी का उद्घाटन वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ पश्चिमी नौसेना कमान ने वर्चुअल माध्यम से किया। संगोष्ठी का मुख्य केंद्र विमानन मौसम पूर्वानुमान रहा, जिसमें विशेष रूप से नौसैनिक विमानन पर ध्यान दिया गया और विमानन नाउकास्टिंग, अंतिम सामरिक चरण की दूरी को कम करने तथा निर्णय श्रेष्ठता के लिए ए.आई. के उपयोग जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण तकनीकी सत्र आयोजित किए गए।
डॉ. मृत्युंजय महापात्र, महानिदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुख्य वक्तव्य प्रस्तुत किया। एडमिरल अरुण प्रकाश (सेवानिवृत्त), एडमिरल करमबीर सिंह (सेवानिवृत्त) तथा रियर एडमिरल विक्रम मेनन, एफ.ओ.के. ने भारतीय वायु सेना के एम.सी.सी., स्पेस एप्लीकेशन्स सेंटर अहमदाबाद, एन.सी.ए.ओ.आर. गोवा, एन.सी.एम.आर.डब्ल्यू.एफ., एम.ओ.ई.एस. और आई.आई.टी.एम. पुणे के वैज्ञानिक समुदाय और अधिकारियों के साथ विमानन मौसम विज्ञान उत्कृष्टता और समुद्री सुरक्षा पर चर्चा में भाग लिया। इस समारोह के दौरान ‘सागरमंथन’ भारतीय नौसेना मौसम विज्ञान एवं महासागर विज्ञान पत्रिका के 11वें संस्करण का विमोचन किया गया।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/18edGe7XVY/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DX6oVW-FN5T/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…