Skip to main content

Home Quick Menu

म्यांमार की जारी यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख का यांगून स्थित सेंट्रल नेवल कमांड मुख्यालय में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत

म्यांमार की जारी यात्रा के दौरान एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, नौसेना प्रमुख, का यांगून स्थित सेंट्रल नेवल कमांड मुख्यालय में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। नौसेना प्रमुख ने म्यांमार नौसेना के सेंट्रल नेवल कमांड के कमांडर रियर एडमिरल आंग आंग नाइंग और नेवल ट्रेनिंग कमांड के कमांडर रियर एडमिरल खुन आंग क्याव के साथ द्विपक्षीय चर्चा की। इस दौरान नौसेना-से-नौसेना सहयोग को और मजबूत करने, मौजूदा रक्षा साझेदारी को सुदृढ़ बनाने, परिचालन सहयोग बढ़ाने, समुद्री सुरक्षा और स्थिर व सुरक्षित समुद्री वातावरण के लिए साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही प्रशिक्षण सहयोग को बढ़ाने और भविष्य में सहयोग के नए अवसरों पर भी चर्चा की गई, जिसमें परस्पर संचालन क्षमता मजबूत करने और प्रशिक्षण आदान-प्रदान कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया।

नेवल ट्रेनिंग कमांड में नौसेना प्रमुख को म्यांमार नौसेना के प्रशिक्षण ढांचे और दोनों नौसेनाओं के बीच चल रही पहलों की जानकारी दी गई, जिसमें मोबाइल ट्रेनिंग टीम की प्रभावशीलता भी शामिल थी, जिससे क्षमता निर्माण और पेशेवर आदान-प्रदान के प्रति भारत की प्रतिबद्धता फिर से स्पष्ट हुई। नौसेना प्रमुख ने बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए महासागरकी परिकल्पना के अनुरूप भारत सरकार की सहायता से पूरी की गई विभिन्न परियोजनाएं औपचारिक रूप से सौंपीं, जिनमें कंटेनरीकृत स्मॉल आर्म्स सिम्युलेटर और रिगिड इन्फ्लेटेबल बोट शामिल हैं।

फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1CoJ9zJdWq/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DX4JxCHjxb1/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==