म्यांमार की जारी यात्रा के तहत एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, नौसेना प्रमुख ने 02 मई 2026 को म्यांमार नौसेना के फ्रिगेट यू.एम.एस. क्यान सिट थार (एफ12) पर सवार होकर भ्रमण किया। जहाज पर उनका स्वागत म्यांमार नौसेना के नंबर 1 फ्लीट कमांडर कैप्टन क्यॉ थेट नाइंग ने औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया। नौसेना प्रमुख को म्यांमार नौसेना की स्वदेशी जहाज निर्माण क्षमताओं के बारे में जानकारी दी गई और नंबर 1 फ्लीट की क्षमताओं का अवलोकन भी कराया गया। दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग तथा आई.ओ.आर. में समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पारस्परिक संचालन क्षमता बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा हुई।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1FY2fnACZC/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DX4JBtJlIy0/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==