Skip to main content

Home Quick Menu

कर्टेन रेज़र – आईएनएस चिल्का में 01/26 बैच के प्रशिक्षुओं की पासिंग आउट परेड

आईएनएस चिल्का में 01/26 बैच के प्रशिक्षुओं की पासिंग आउट परेड (पी.ओ.पी.) 12 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परेड भारतीय नौसेना के अग्निवीरों के आठवें बैच तथा भारतीय तटरक्षक बल के नाविकों द्वारा पूर्ण किए गए 16 सप्ताह के कठोर प्रारंभिक प्रशिक्षण (Ab-initio Training) के सफल समापन का प्रतीक है। यह अवसर उनके अनुशासित, दृढ़ एवं पेशेवर रूप से सक्षम समुद्री योद्धाओं के रूप में रूपांतरण की महत्वपूर्ण उपलब्धि को दर्शाता है, जो राष्ट्र सेवा की अपनी यात्रा प्रारंभ करने के लिए तैयार हैं। वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान, इस परेड के मुख्य अतिथि एवं परेड समीक्षा अधिकारी होंगे। इस अवसर पर पासिंग आउट प्रशिक्षुओं के गौरवान्वित परिजन, विशिष्ट पूर्व सैनिक, प्रख्यात खिलाड़ी तथा अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे।

पासिंग आउट परेड भारतीय नौसेना की उस प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें प्रशिक्षण को एक पेशेवर युद्धक बल की आधारशिला माना जाता है। आईएनएस चिल्का, कर्तव्य, सम्मान और साहस के मूल्यों पर आधारित संरचित शैक्षणिक, शारीरिक एवं बाह्य प्रशिक्षण के माध्यम से युवा भर्ती कर्मियों को अनुशासित, आत्मविश्वासी और पेशेवर रूप से दक्ष समुद्री योद्धाओं के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। पासिंग आउट समारोह के अंतर्गत मुख्य अतिथि समापन समारोह (Valedictory Function) की अध्यक्षता भी करेंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं, चैम्पियन डिवीजन और सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक को पुरस्कार एवं ट्रॉफियाँ प्रदान करेंगे। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं की द्विभाषी पत्रिका ‘अंकुर’ का भी विमोचन किया जाएगा। पासिंग आउट परेड के उपरांत प्रशिक्षु भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के विभिन्न प्रतिष्ठानों में विशेषीकृत व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे तथा भारतीय नौसेना एवं भारतीय तटरक्षक बल के अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण (Afloat Attachments) के लिए भेजे जाएंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भारतीय नौसेना के आधिकारिक सोशल मीडिया मंचों पर किया जाएगा।