Skip to main content

Home Quick Menu

बुधवार, 20 मई 2026 मेसर्स जी.आर.एस.ई., कोलकाता में संघमित्रा, यार्ड 3039 (नेक्स्ट जनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल) का जलावतरण

यार्ड 3039 (संघमित्रा) नेक्स्ट जनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल (एन.जी.ओ.पी.वी.) का जलावतरण 20 मई 2026 को मेसर्स जी.आर.एस.ई., कोलकाता में श्रीमती सरिता वात्सायन द्वारा वाइस एडमिरल संजय वात्सायन, उप नौसेना प्रमुख की उपस्थिति में किया गया। यह समारोह पूर्ण नौसैनिक सम्मान और भव्य औपचारिक गरिमा के साथ आयोजित हुआ, जिसने भारतीय नौसेना की समृद्ध परंपराओं और मूल्यों को प्रतिबिंबित किया। इस अवसर पर भारतीय नौसेना, रक्षा मंत्रालय और जी.आर.एस.ई. के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

11 एन.जी.ओ.पी.वी. के निर्माण का कार्य दो शिपयार्डों (जी.एस.एल., गोवा और जी.आर.एस.ई., कोलकाता) में एक साथ किया जा रहा है। स्वदेशी रूप से अभिकल्पित और निर्मित ये पोत निगरानी, रुचि के क्षेत्रों की सुरक्षा, खोज एवं बचाव, अपतटीय परिसंपत्तियों की सुरक्षा, एच.ए.डी.आर. तथा समुद्री डकैती-रोधी अभियानों जैसे बहु-आयामी परिचालनों के लिए मौजूदा ओ.पी.वी./एन.ओ.पी.वी. बेड़े की क्षमता को और बढ़ाएंगे। इन पोतों के नाम भारत की विरासत से प्रेरित हैं। इस पोत का नाम सम्राट अशोक की पुत्री ‘संघमित्रा’ के नाम पर रखा गया है। पोत के क्रेस्ट की अभिकल्पना में सप्तऋषि तारामंडल (उर्सा मेजर) तथा लाल और सफेद रंग के प्रकाशस्तंभ को दर्शाया गया है। यह उपलब्धि स्वदेशी पोत निर्माण की दिशा में भारतीय नौसेना की यात्रा का एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है तथा आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के भारत सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है।