Skip to main content

Home Quick Menu

आई.ओ.एस. सागर का कोलंबो में पोर्ट कॉल, भारत-श्रीलंका समुद्री सहयोग को मिला नया बल

16 मैत्रीपूर्ण विदेशी देशों (एफ.एफ.सी.) के कर्मियों द्वारा संचालित हिंद महासागर पोत (आई.ओ.एस.) सागर, हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी जारी परिचालन तैनाती के तहत 15 मई 2026 को कोलंबो बंदरगाह पहुंचा। श्रीलंका के जलक्षेत्र में पोत के प्रवेश ने भारतीय नौसेना और श्रीलंका नौसेना के बीच मजबूत समुद्री साझेदारी और अंतर-संचालन क्षमता को रेखांकित किया। आगमन पर आई.ओ.एस. सागर को श्रीलंका नौसेना के एक पोत द्वारा बंदरगाह तक एस्कॉर्ट किया गया। तीन दिवसीय पोर्ट कॉल का उद्देश्य समुद्री सहयोग को और सुदृढ़ करना तथा क्षेत्र में सहयोगात्मक सुरक्षा संरचना को मजबूत बनाना है। यात्रा के दौरान आई.ओ.एस. सागर के कमांडिंग ऑफिसर श्रीलंका नौसेना के वरिष्ठ नेतृत्व से भेंट करेंगे, जिनमें पश्चिमी नौसैनिक क्षेत्र के कमांडर तथा नौसैनिक बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग शामिल हैं। कमांडिंग ऑफिसर कोलंबो में भारत के उच्चायुक्त से भी भेंट करेंगे। इसके अतिरिक्त, श्रीलंका नौसेना के स्टाफ प्रमुख के पोत पर आने तथा उस पर तैनात बहुराष्ट्रीय चालक दल के साथ संवाद करने का कार्यक्रम है।

व्यावसायिक एवं सांस्कृतिक सहभागिता के अंतर्गत आई.ओ.एस. सागर का बहुराष्ट्रीय चालक दल आई.ओ.एस. एस.ए.जी.ए.आर. 2026 तैनाती के उद्देश्यों को रेखांकित करने वाली मीडिया वार्ताओं में भाग लेगा। भारतीय नौसेना और श्रीलंका नौसेना के कर्मियों के बीच सौहार्द एवं दल भावना को प्रोत्साहित करने के लिए वॉलीबॉल और बास्केटबॉल मैचों सहित मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। बंदरगाह पर प्रवास के दौरान पोत आगंतुकों के लिए खुला रहेगा, जहां श्रीलंका नौसेना के कर्मियों, स्कूली बच्चों तथा कोलंबो स्थित भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों के आने की अपेक्षा है। आधिकारिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त, आई.ओ.एस. सागर का चालक दल लोगों के बीच संपर्क और पारस्परिक समझ को और गहरा करने के उद्देश्य से कोलंबो बंदरगाह, गाले, कैंडी और पिन्नावाला के सांस्कृतिक भ्रमण तथा व्यावसायिक दौरों में भाग लेगा। आई.ओ.एस. सागर 18 मई 2026 को श्रीलंका नौसेना के साथ एक मार्ग-पारगमन अभ्यास आयोजित करने के उपरांत कोलंबो से प्रस्थान करेगा। कोलंबो में आई.ओ.एस. सागर की यह यात्रा भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति तथा हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सामूहिक समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने की उसकी सतत प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतिबिंब है।