Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना के लिए पांचवें फ्लीट सपोर्ट शिप का स्टील कटिंग समारोह

पांच फ्लीट सपोर्ट शिप (एफ.एस.एस.) में से पांचवें और अंतिम पोत का ‘स्टील कटिंग’ समारोह 08 मई 2026 को विशाखापत्तनम स्थित हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (एच.एस.एल.) में आयोजित किया गया। समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में वाइस एडमिरल संजय साधु, कंट्रोलर ऑफ वारशिप प्रोडक्शन एंड एक्विजिशन उपस्थित रहे। इस अवसर पर एच.एस.एल. के सी.एम.डी. तथा भारतीय नौसेना और एच.एस.एल. के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। भारतीय नौसेना ने अगस्त 2023 में पांच फ्लीट सपोर्ट शिप (एफ.एस.एस.) की खरीद के लिए एच.एस.एल. के साथ अनुबंध किया था, जिसकी डिलीवरी वर्ष 2027 के मध्य से शुरू होगी।

सेवा में शामिल होने के बाद एफ.एस.एस. समुद्र में फ्लीट पोतों को पुनःपूर्ति सहायता प्रदान कर भारतीय नौसेना की ब्लू वॉटर क्षमताओं को और मजबूत करेंगे। 40,000 टन से अधिक विस्थापन क्षमता वाले ये पोत ईंधन, पानी, गोला-बारूद और अन्य सामग्री की आपूर्ति करेंगे, जिससे फ्लीट पोत लंबे समय तक तैनात रह सकेंगे और बेड़े की सामरिक पहुंच तथा गतिशीलता बढ़ेगी। अपनी द्वितीयक भूमिका में ये पोत मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एच.ए.डी.आर.) अभियानों तथा गैर-युद्धक निकासी अभियानों (एन.ई.ओ.) के लिए भी सुसज्जित होंगे, जिससे राहत सामग्री की त्वरित आपूर्ति और कर्मियों की सुरक्षित निकासी संभव हो सकेगी। पूर्णतः स्वदेशी डिजाइन और अधिकांश उपकरणों की आपूर्ति स्वदेशी निर्माताओं से होने के कारण एफ.एस.एस. परियोजना आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड जैसी भारत सरकार की पहलों के अनुरूप भारतीय जहाज निर्माण उद्योग को बढ़ावा देगी।