Skip to main content

Home Quick Menu

प्रोजेक्ट 17A की स्वदेशी उन्नत स्टेल्थ फ्रिगेट ‘महेंद्रगिरि’ की डिलीवरी

लीड शिप के 17 महीनों के भीतर छठे प्रोजेक्ट 17A पोत की डिलीवरी

महेंद्रगिरि (यार्ड 12654), नीलगिरि श्रेणी (प्रोजेक्ट 17A) का छठा पोत तथा इस श्रेणी का चौथा पोत जिसे मजगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एम.डी.एस.एल.) में निर्मित किया गया है, 30 अप्रैल 2026 को एम.डी.एस.एल., मुंबई में भारतीय नौसेना को डिलीवर किया गया। यह डिलीवरी युद्धपोत डिजाइन और निर्माण में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। प्रोजेक्ट 17A फ्रिगेट बहुउद्देश्यीय प्लेटफॉर्म हैं जिन्हें समुद्री क्षेत्र में वर्तमान और उभरती चुनौतियों का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह अत्याधुनिक फ्रिगेट नौसैनिक डिजाइन, स्टेल्थ, मारक क्षमता, स्वचालन और जीवित रहने की क्षमता में एक महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है तथा युद्धपोत निर्माण में आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट प्रतीक है।

वारशिप डिजाइन ब्यूरो (डब्ल्यू.डी.बी.) द्वारा डिजाइन तथा वारशिप ओवरसीइंग टीम (मुंबई) द्वारा पर्यवेक्षित प्रोजेक्ट 17A फ्रिगेट स्वदेशी पोत डिजाइन, स्टेल्थ, जीवित रहने की क्षमता और युद्धक क्षमता में एक पीढ़ीगत उछाल को प्रदर्शित करते हैं। समेकित निर्माण के सिद्धांत पर आधारित इस पोत का निर्माण और डिलीवरी निर्धारित समयसीमा के भीतर की गई। प्रोजेक्ट 17A पोत प्रोजेक्ट 17 (शिवालिक श्रेणी) की तुलना में उन्नत हथियार और सेंसर प्रणाली से सुसज्जित हैं। इन पोतों में संयुक्त डीजल या गैस (सी.ओ.डी.ओ.जी.) प्रणोदन संयंत्र लगाए गए हैं, जिनमें एक डीजल इंजन और एक गैस टरबाइन शामिल है, जो प्रत्येक शाफ्ट पर नियंत्रित पिच प्रोपेलर (सी.पी.पी.) को संचालित करते हैं, तथा एक अत्याधुनिक एकीकृत प्लेटफॉर्म प्रबंधन प्रणाली (आई.पी.एम.एस.) से लैस हैं। शक्तिशाली हथियार और सेंसर प्रणाली में सतह-विरोधी, वायु-विरोधी तथा पनडुब्बी-विरोधी युद्ध प्रणाली शामिल हैं। महेंद्रगिरि, 20 दिसंबर 2024 को मेसर्स एम.डी.एस.एल. द्वारा प्रथम प्रोजेक्ट 17A (नीलगिरि) की डिलीवरी के बाद 17 महीनों से कम अवधि में भारतीय नौसेना को सौंपा गया छठा प्रोजेक्ट 17A पोत है। महेंद्रगिरि की डिलीवरी देश की डिजाइन, पोत निर्माण और अभियांत्रिकी क्षमता को प्रदर्शित करती है तथा पोत डिजाइन और निर्माण दोनों क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता के प्रति नौसेना के निरंतर प्रयास को दर्शाती है। 75% स्वदेशी सामग्री के साथ इस परियोजना में एम.डी.एस.एल. में 200 से अधिक एम.एस.एम.ई. की भागीदारी रही है और इससे लगभग 4,000 कर्मियों को प्रत्यक्ष तथा 10,000 से अधिक कर्मियों को अप्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त हुआ है।