Skip to main content

Home Quick Menu

गोला-बारूद उत्पादन समीक्षा बैठक : आत्मनिर्भरता की दिशा में एक कदम आगे

गोला-बारूद उत्पादन समीक्षा बैठक : आत्मनिर्भरता की दिशा में एक कदम आगे
गोला-बारूद उत्पादन समीक्षा बैठक : आत्मनिर्भरता की दिशा में एक कदम आगे

भारतीय नौसेना और म्यूनिशन्स इंडिया लिमिटेड (एम.आई.एल.), पुणे के बीच वार्षिक गोला-बारूद उत्पादन समीक्षा बैठक (ए.पी.आर.एम.)–2026 का आयोजन 30 अप्रैल 2026 को पुणे में किया गया। इस बैठक की संयुक्त अध्यक्षता एम.आई.एल. के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री संजय हजारी तथा महानिदेशक नौसेना आयुध (डी.जी.ओ.एन.ए.) श्री बी.पी. सिंह ने की।

बैठक में डी.जी.ओ.एन.ए., डी.जी.एन.ए.आई., एम.आई.एल., नौसेना आयुध डिपो (एन.ए.डी.) और विभिन्न आयुध कारखानों के अधिकारी शामिल हुए।

भारतीय नौसेना के लिए गोला-बारूद के उत्पादन और आपूर्ति से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। डी.जी.ओ.एन.ए. ने नौसेना की बदलती परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करने में एम.आई.एल. की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने वर्तमान भू-राजनीतिक परिस्थितियों और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए मजबूत और विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करने के लिए केंद्रित प्रयासों की आवश्यकता बताई। एम.आई.एल. के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने गुणवत्ता, नवाचार और समयबद्ध डिलीवरी के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में सार्थक विचार-विमर्श हुआ, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही के लिए ठोस बिंदु तय किए गए।