Skip to main content

Home Quick Menu

हिंद महासागर पोत एस.ए.जी.ए.आर. का चांगी नौसैनिक अड्डा, सिंगापुर पहुंचना

हिंद महासागर पोत (आई.ओ.एस.) सागर, भा.नौ.पो. सुनयना, 26 अप्रैल 2026 को चांगी नौसैनिक अड्डा, सिंगापुर पहुंचा। यह महासागर(क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक एवं समग्र उन्नति) के दृष्टिकोण के तहत जारी आई.ओ.एस. सागर तैनाती का चौथा पोर्ट कॉल है।16 मित्रवत विदेशी देशों के बहुराष्ट्रीय दल के साथ तैनात यह पोत हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी तैनाती के दौरान सिंगापुर पहुंचने से पहले माले, फुकेत और जकार्ता में पोर्ट कॉल कर चुका है।सिंगापुर पहुंचने पर पोत का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिससे भारत-सिंगापुर समुद्री संबंधों की मजबूती फिर से उजागर हुई। सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने पोत पर दल के साथ संवाद किया और सागर दृष्टिकोण के तहत समुद्री साझेदारी मजबूत करने तथा पारस्परिक संचालन क्षमता बढ़ाने में उनकी भूमिका की सराहना की। भा.नौ.पो. सुनयना के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सिद्धार्थ चौधरी ने क्रांजी वॉर मेमोरियल पर पुष्पांजलि अर्पित की और रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर नेवी के 9वें फ्लोटिला के कमांडर कर्नल चुआह मेंग सून से भेंट कर समुद्री सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।

दौरे के दौरान पोत को आगंतुकों के लिए खोला गया, जिससे स्कूली बच्चों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को समुद्र में जीवन का प्रत्यक्ष अनुभव मिला। 27 अप्रैल 2026 को आई.ओ.एस. सागर के दल ने भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों के साथ ‘वन ओशन, वन मिशन’ थीम पर आयोजित दौड़ में भाग लिया, जिससे समुद्री जागरूकता और एकता को बढ़ावा मिला। यह पोत रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर नेवी के साथ विभिन्न पेशेवर और सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से सक्रिय सहभागिता भी कर रहा है। आगामी कार्यक्रमों में आई.ओ.एस. सागर के दल का आर.एस.एन. के नेविगेशन और डैमेज कंट्रोल सिम्युलेटर, इन्फॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर तथा सिंगापुर स्थित नेवी म्यूजियम का दौरा शामिल है, जिससे सर्वोत्तम प्रक्रियाओं के आदान-प्रदान और क्षेत्रीय समुद्री जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही आई.ओ.एस. सागर पर थिंक टैंक के कर्मियों के साथ संवाद, संयुक्त योग सत्र और औपचारिक डेक स्वागत समारोह के जरिए हितधारकों के साथ जुड़ाव को और मजबूत किया जाएगा। भा.नौ.पो. सुनयना 29 अप्रैल 2026 को सिंगापुर से प्रस्थान करेगी और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सहयोग को सुदृढ़ करने तथा सामूहिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के अपने मिशन को आगे बढ़ाएगी।