Skip to main content

Home Quick Menu

भा.नौ.पो. सुदर्शिनी का कासाब्लांका, मोरक्को से प्रस्थान

भारतीय नौसेना का सेल प्रशिक्षण पोत भा.नौ.पो. सुदर्शिनी 18 अप्रैल, 2026 को कासाब्लांका, मोरक्को में अपना सफल और सक्रिय पोर्ट कॉल पूरा कर आगे बढ़ा। यह यात्रा चल रहे लोकायन 26 तैनाती के अंतर्गत भारत-मोरक्को समुद्री साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई। पोर्ट कॉल के दौरान भा.नौ.पो. सुदर्शिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने मोरक्को नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पेशेवर संवाद किया, जिसमें प्रशिक्षण आदान-प्रदान और समुद्री सहयोग पर विशेष ध्यान रहा। ‘लोकायन’ की भावना सक्रिय प्रशिक्षण गतिविधियों में दिखाई दी, जहां भारतीय नौसेना के प्रशिक्षुओं ने क्रॉस डेक विजिट और मैत्रीपूर्ण खेल मुकाबलों के दौरान रॉयल मोरक्कन नौसेना स्कूल के कैडेट्स के साथ सहभागिता की। कूटनीतिक संपर्क को भा.नौ.पो. सुदर्शिनी पर आयोजित स्वागत समारोह और रॉयल मोरक्कन नौसेना द्वारा आयोजित प्रत्युत्तर लंच के माध्यम से और सुदृढ़ किया गया, जिससे पेशेवर और सांस्कृतिक संबंध और सुदृढ़ हुए।

यह यात्रा दोनों देशों के बीच गहरे होते समुद्री संबंधों की पुष्टि करती है, जो साझा समुद्री हितों और रणनीतिक सामंजस्य पर आधारित हैं। भा.नौ.पो. सुदर्शिनी अब स्पेन के लास पालमास के लिए आगे बढ़ रहा है और समुद्रों के पार ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ तथा सद्भावना का संदेश प्रसारित कर रहा है।