Skip to main content

Home Quick Menu

डी.एस.सी. ए 23 (यार्ड 328) का लॉन्च - डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (डी.एस.सी.) परियोजना का चौथा पोत

डी.एस.सी. ए 23 डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (डी.एस.सी.) परियोजना के पांच पोतों में चौथा पोत है जिसे 19 अप्रैल 2026 को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के टीटागढ़ में श्रीमती दीपा शिवकुमार ने लॉन्च किया। इस अवसर पर वाइस एडमिरल बी. शिवकुमार, प्रमुख मैटेरियल उपस्थित रहे। यह समारोह पूर्ण नौसैनिक परंपराओं और औपचारिक गरिमा के साथ आयोजित हुआ जिसमें भारतीय नौसेना और मेसर्स टिटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टी.आर.एस.एल.) के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट का निर्माण मेसर्स टी.आर.एस.एल., कोलकाता द्वारा किया जा रहा है। लगभग 30 मीटर लंबाई वाले कैटामरान हल स्वरूप और लगभग 380 टन विस्थापन वाले ये पोत बेहतर स्थिरता, अधिक डेक क्षेत्र और उन्नत समुद्री संचालन क्षमता प्रदान करते हैं, जिससे ये तटीय जल और पोर्ट में डाइविंग संचालन के लिए उपयुक्त बनते हैं।

भारतीय रजिस्टर ऑफ शिपिंग (आई.आर.एस.) के नौसैनिक नियमों और विनियमों के अनुरूप डिजाइन और निर्मित इस परियोजना का व्यापक मॉडल परीक्षण और हाइड्रोडायनामिक विश्लेषण विशाखापत्तनम स्थित नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (एन.एस.टी.एल.) में किया गया। इन पोतों के सेवा में शामिल होने से भारतीय नौसेना की डाइविंग सपोर्ट, अंडरवाटर निरीक्षण, सल्वेज सहायता और तटीय परिचालन तैनाती की क्षमता बढ़ेगी। मुख्य और सहायक उपकरणों का लगभग 70% स्वदेशी निर्माताओं से लिए जाने के कारण डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट भारत सरकार और रक्षा मंत्रालय की आत्मनिर्भर भारत तथा मेक इन इंडिया पहलों के सशक्त प्रतीक हैं।