Skip to main content

Home Quick Menu

नई दिल्ली: चैत्र 27, 1948 शुक्रवार 17 अप्रैल, 2026 नौसेना कमांडरों के सम्मेलन 2026 के प्रथम संस्करण का समापन

नौसेना कमांडरों के द्विवार्षिक सम्मेलन 2026 का प्रथम संस्करण 14-17 अप्रैल 2026 तक नौसेना भवन, नई दिल्ली में आयोजित हुआ। चार दिवसीय इस शीर्ष स्तर के सम्मेलन ने नौसेना की परिचालन एवं सामग्री तैयारी, अवसंरचना, लॉजिस्टिक्स और मानव संसाधन से जुड़ी पहलों की व्यापक समीक्षा का महत्वपूर्ण अवसर दिया, साथ ही पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच वर्तमान परिचालन वातावरण का भी आकलन किया गया। सम्मेलन की शुरुआत नौसेना प्रमुख के उद्घाटन संबोधन से हुई। बदलते भू-रणनीतिक परिदृश्य पर जोर देते हुए उन्होंने समुद्री सुरक्षा में बढ़ती जटिलताओं की ओर ध्यान दिलाया, जहां एक साथ चल रहे संघर्ष, नियम-आधारित व्यवस्था का कमजोर होना और गैर-राज्य तत्वों से बढ़ते खतरे मिलकर भारतीय नौसेना के लिए अत्यधिक चुनौतीपूर्ण परिचालन वातावरण बना रहे हैं। नौसेना प्रमुख ने युद्धक तैयारी पर लगातार ध्यान बनाए रखने और भविष्य के लिए सक्षम बल तैयार करने हेतु उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने उभरते भू-रणनीतिक परिदृश्य में हिंद महासागर क्षेत्र में भारतीय नौसेना की जिम्मेदारियों को भी रेखांकित किया और मित्र देशों के साथ बहुपक्षीय व द्विपक्षीय अभ्यासों के माध्यम से सक्रिय सहभागिता रखते हुए समन्वित और विश्वसनीय दृष्टिकोण अपनाने के महत्व पर जोर दिया।

सी.डी.एस. और केंद्रीय गृह सचिव ने भी सम्मेलन के दौरान नौसेना कमांडरों से संवाद किया। सी.डी.एस. ने बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य का उल्लेख करते हुए नौसेना से युद्ध की तेजी से बदलती प्रकृति, जिसमें आर्थिक और तकनीकी पहलू भी शामिल हैं, के लिए तैयार रहने का आग्रह किया। गृह सचिव ने मजबूत तटीय सुरक्षा ढांचे को बनाए रखने और अंतरराष्ट्रीय अवैध गतिविधियों से निपटने के लिए नौसेना और अर्धसैनिक बलों के बीच निरंतर समन्वय और सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। सम्मेलन के दौरान नौसेना प्रमुख ने भारतीय नौसेना समुद्री सुरक्षा रणनीति (आई.एन.एम.एस.एस.-2026) जारी की, साथ ही अन्य महत्वपूर्ण नौसैनिक प्रकाशन भी जारी किए गए। रक्षा बल दृष्टि 2047 और भारतीय नौसेना दृष्टि 2047 पर आधारित यह रणनीति विकसित होते सुरक्षा परिदृश्य में आने वाले दशक के लिए समुद्री क्षेत्र में राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने हेतु नौसेना की रणनीतिक दिशा तय करती है। यह रणनीति बदलते भू-राजनीतिक माहौल, विघटनकारी प्रौद्योगिकियों, उच्च रक्षा संगठन में सुधार और युद्ध के बदलते स्वरूप के यथार्थ आकलन पर आधारित है। सम्मेलन के दौरान नौसेना प्रमुख ने ‘सागर मंथन’ का भी आयोजन किया। इस मंच पर ‘रक्षा अनुसंधान एवं विकास तथा क्षमता निर्माण में अधिक उद्योग भागीदारी के माध्यम से सुधार’ विषय पर नौसेना के शीर्ष नेतृत्व और विषय विशेषज्ञों के बीच विचार-विमर्श हुआ।