Skip to main content

Home Quick Menu

भा.नौ.पो. सुदर्शिनी एस्काल आ सेत 2026 में भागीदारी के बाद सेत, फ्रांस से रवाना

भारतीय नौसेना का सेल प्रशिक्षण पोत भा.नौ.पो. सुदर्शिनी 07 अप्रैल 2026 को फ्रांस के पोर्ट शहर सेत से रवाना हुआ और इस प्रकार प्रसिद्ध एस्काल आ सेत में उसकी भागीदारी का सफल समापन हुआ। यह द्विवार्षिक समारोह भूमध्यसागर के सबसे बड़े समुद्री आयोजनों में से एक है जो वैश्विक समुद्री विरासत का उत्सव मनाता है। इस समारोह के दौरान भा.नौ.पो. सुदर्शिनी ने अंतरराष्ट्रीय टॉल शिप्स के साथ विभिन्न समुद्री गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की। पोत के दल ने समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक आदान-प्रदान, समुद्री कार्यशालाओं और खेल गतिविधियों में भाग लिया। इस समारोह का एक प्रमुख आकर्षण फ्रांसीसी नौसेना की 400वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित हेरिटेज सिटी परेड में भारतीय नौसेना के मार्चिंग दल की भागीदारी रही। सेत की ऐतिहासिक सड़कों से गुजरते हुए भारतीय तिरंगा गर्व से प्रदर्शित करते हुए इस दल ने अनुशासन, एकता और औपचारिक उत्कृष्टता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

उपलब्धियों में और वृद्धि करते हुए सुदर्शिनी की रोइंग टीम ने ज्यो मैरितीम में कांस्य पदक प्राप्त किया। समारोह का समापन भव्य ग्रांद परेड द डेपार के साथ हुआ, जो एक औपचारिक सेल पास्ट था, जिसके दौरान पोत ने अपने पाल फैलाए और एक आकर्षक दृश्य प्रस्तुत किया। पोर्ट पर प्रवास के दौरान यह पोत आगंतुकों के लिए खुला रहा और हजारों लोगों ने इसका दौरा किया, जिससे उन्हें इसकी भूमिका और क्षमताओं की जानकारी मिली। उत्साहपूर्ण भागीदारी ने भारत और फ्रांस के बीच मजबूत सांस्कृतिक संपर्क और गहराते समुद्री संबंधों को दर्शाया। इसी दौरान एफ.एस. एतोआल और आई.टी.एस. कोर्सारो के दल के साथ एक संयुक्त योग सत्र भी आयोजित किया गया, जो स्वास्थ्य, सामंजस्य और समग्र कल्याण के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक था। पोत पर भारत के फ्रांस में राजदूत श्री संजीव सिंगला द्वारा एक आधिकारिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्ति और भाग लेने वाले देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने दोनों नौसेनाओं के बीच मजबूत विरासत और बढ़ते समुद्री सहयोग पर जोर दिया।प्रस्थान के बाद भा.नौ.पो. सुदर्शिनी अब लोकार्यन 26 के अंतर्गत समुद्री संबंधों को सुदृढ़ करने के अपने मिशन को जारी रखते हुए कासाब्लांका की ओर अग्रसर है।