Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना पोत त्रिकंड मोंबासा, केन्या पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट भा.नौ.पो. त्रिकंड 07 अप्रैल 2026 को केन्या के मोंबासा पहुँचा। यह आगमन दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में उसकी जारी तैनाती के तहत हुआ। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और केन्या के बीच समुद्री सहयोग को सुदृढ़ करना और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाना है।

यह पोर्ट कॉल पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन की केन्या यात्रा के साथ भी मेल खाता है। मोंबासा में प्रवास के दौरान पेशेवर, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी और केन्या रक्षा बलों को आवश्यक भंडार भी सौंपे जाएंगे। इसके अतिरिक्त पोत के कमांडिंग ऑफिसर वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट करेंगे। मोंबासा से प्रस्थान के बाद भा.नौ.पो. त्रिकंड केन्या नौसेना की इकाइयों के साथ एक पैसेज एक्सरसाइज (पी.ए.एस.एस.ई.एक्स.) में भाग लेगा। यह अभ्यास श्रेष्ठ प्रक्रियाओं के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करेगा और द्विपक्षीय समुद्री अंतरसंचालनीयता को सुदृढ़ करेगा। भा.नौ.पो. त्रिकंड की यह पोर्ट कॉल भारत की महासागर – म्यूचुअल एंड होलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्योरिटी एंड ग्रोथ अक्रॉस रीजन – की परिकल्पना के अनुरूप है।