Skip to main content

Home Quick Menu

नौसेना अलंकरण समारोह - 2026

नौसेना अलंकरण समारोह - 2026
नौसेना अलंकरण समारोह - 2026
नौसेना अलंकरण समारोह - 2026
नौसेना अलंकरण समारोह - 2026
नौसेना अलंकरण समारोह - 2026
नौसेना अलंकरण समारोह - 2026
नौसेना अलंकरण समारोह - 2026
नौसेना अलंकरण समारोह - 2026

एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, नौसेना प्रमुख ने 01 अप्रैल 2026 को मुंबई में आयोजित नौसेना अलंकरण समारोह में भारत के माननीय राष्ट्रपति की ओर से भारतीय नौसेना के कार्मिकों को वीरता और विशिष्ट सेवा से संबंधित पुरस्कार प्रदान किए। ये पुरस्कार नौसेना के कार्मिकों और इकाइयों की बहादुरी, नेतृत्व, व्यावसायिक उपलब्धियों और विशिष्ट सेवा को सम्मानित करने और उनकी सराहना के लिए प्रदान किए गए। समारोह के दौरान प्रदान किए गए व्यक्तिगत पुरस्कारों में दो युद्ध सेवा मेडल, बारह नौ सेना मेडल (वीरता), आठ नौ सेना मेडल (कर्तव्य के प्रति समर्पण) और अठारह विशिष्ट सेवा मेडल शामिल थे।

नौसेना प्रमुख ने स्वर्गीय दीपक कुमार, पी.ओ. एम.ई. की पत्नी को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उड़ान सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कैप्टन रवि धीर स्मृति स्वर्ण पदक तथा उत्कृष्ट अनुप्रयुक्त अनुसंधान के लिए लेफ्टिनेंट वी.के. जैन स्मृति पदक भी प्रदान किया। परिचालन में तैनात जलयान इकाइयों और तटीय प्रतिष्ठानों को पिछले वर्ष के दौरान उत्कृष्ट सेवा के लिए यूनिट साइटेशन प्रदान किए गए, जबकि सर्वोत्तम हरित प्रथाओं के लिए सी.एन.एस. रोलिंग ट्रॉफी औद्योगिक और गैर-औद्योगिक श्रेणियों में प्रदान की गई। वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ पश्चिमी नौसेना कमान, भारतीय नौसेना के अधिकारी और नाविक तथा पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के परिजन समारोह में उपस्थित रहे।