भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट भा.नौ.पो. त्रिकंड ने 29 मार्च 2026 को मापुटो, मोज़ाम्बिक में अपना पोर्ट कॉल संपन्न किया। इस दौरान संयुक्त प्रशिक्षण और पेशेवर गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिससे भारतीय नौसेना और मोज़ाम्बिक नौसेना के बीच पारस्परिक संचालन क्षमता और समुद्री सहयोग को और सुदृढ़ किया गया। भारत से भेजी गई एच.ए.डी.आर. राहत सामग्री मोज़ाम्बिक गणराज्य के स्वास्थ्य मंत्री महामहिम डॉ. उस्सेने हिलारियो इस्से, मोज़ाम्बिक में भारत के उच्चायुक्त महामहिम श्री रॉबर्ट शेटकिंटोंग तथा अन्य वरिष्ठ सरकारी और सैन्य अधिकारियों की उपस्थिति में सुपुर्द की गई। मोज़ाम्बिक नौसेना अस्पताल में एक चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया।
कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन सचिन कुलकर्णी ने मोज़ाम्बिक में भारत के उच्चायुक्त से भेंट की। प्रस्थान से पहले पोत ने मोज़ाम्बिक नौसेना के उन कर्मियों के साथ संयुक्त ई.ई.ज़ेड. निगरानी और प्रशिक्षण गतिविधियाँ संचालित कीं जो पोत पर सवार थे, जिसके बाद पोत नियोजित परिचालन तैनाती के लिए आगे बढ़ा। यह पोर्ट कॉल एम.ए.एच.ए.एस.ए.जी.ए.आर. (म्यूचुअल एंड होलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्योरिटी एंड ग्रोथ अक्रॉस रीजन) के प्रति भारत की परिकल्पना को रेखांकित करता है और हिंद महासागर क्षेत्र में पसंदीदा सुरक्षा साझेदार तथा प्रथम प्रतिक्रिया प्रदाता के रूप में बने रहने की भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।