Skip to main content

Home Quick Menu

दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में आई.ओ.एन.एस. समुद्री अभ्यास (आई.एम.ई.एक्स.) टी.टी.एक्स. 2026 आयोजित

दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में आई.ओ.एन.एस. समुद्री अभ्यास (आई.एम.ई.एक्स.) टी.टी.एक्स. 2026 आयोजित
दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में आई.ओ.एन.एस. समुद्री अभ्यास (आई.एम.ई.एक्स.) टी.टी.एक्स. 2026 आयोजित

भारतीय नौसेना ने 27 मार्च 2026 को कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान के मैरीटाइम वारफेयर सेंटर में आई.ओ.एन.एस. समुद्री अभ्यास (आई.एम.ई.एक्स.) टी.टी.एक्स. 2026 की मेजबानी की। इस उच्च स्तरीय सहभागिता में हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आई.ओ.एन.एस.) के सदस्य देशों की नौसेनाओं के प्रतिष्ठित प्रतिनिधि, आई.ओ.एस. एस.ए.जी.ए.आर. के अंतरराष्ट्रीय अधिकारी तथा भारतीय नौसेना के अधिकारी शामिल हुए और उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र (आई.ओ.आर.) में उभरती गैर-पारंपरिक समुद्री सुरक्षा चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया। इस अभ्यास में बांग्लादेश, फ्रांस, इंडोनेशिया, केन्या, मालदीव, मॉरीशस, म्यांमार, सेशेल्स, सिंगापुर, श्रीलंका, तंजानिया और तिमोर-लेस्ते की भागीदारी रही। यह विविध बहुराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व क्षेत्र में आपसी विश्वास को बढ़ावा देने और सहयोगात्मक समुद्री सुरक्षा को सुदृढ़ करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सोलह वर्षों के अंतराल के बाद भारत 2026–2028 चक्र के लिए आई.ओ.एन.एस. की अध्यक्षता ग्रहण कर रहा है और इस संदर्भ में आई.एम.ई.एक्स. टी.टी.एक्स. 2026 क्षेत्रीय समुद्री नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्नत सिमुलेटेड वातावरण में आयोजित इस अभ्यास में हिंद महासागर क्षेत्र की जटिल समुद्री सुरक्षा चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जो वैश्विक व्यापार, ऊर्जा प्रवाह और संपर्क के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है।इसके प्रमुख उद्देश्यों में सहभागी नौसेनाओं के बीच परिचालन दृष्टिकोण और सीमाओं की साझा समझ को बढ़ाना, सूचना साझा करने और निर्णय-प्रक्रिया जैसे समन्वय तंत्रों की समीक्षा करना तथा आई.ओ.एन.एस. ढाँचे के निरंतर परिष्कार को समर्थन देना शामिल था। इसके साथ ही, व्यावहारिक अनुप्रयोग के माध्यम से समुद्री सुरक्षा दिशानिर्देशों के सत्यापन पर भी बल दिया गया। वास्तविक तैनाती की सीमाओं के बिना बहु-परिदृश्य परिस्थितियों का अनुकरण करते हुए इस अभ्यास ने प्रतिभागियों को पेशेवर आदान-प्रदान के नए अवसरों का अन्वेषण करने और आपसी विश्वास को और गहरा करने का अवसर प्रदान किया। आई.एम.ई.एक्स. टी.टी.एक्स. 2026 ने समुद्री चुनौतियों के समाधान हेतु रचनात्मक संवाद, सामूहिक जिम्मेदारी और क्षेत्रीय पहल के माध्यम से सहयोग के एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में आई.ओ.एन.एस. की भूमिका की पुनः पुष्टि की। इस अभ्यास से प्राप्त अनुभवों से आई.ओ.एन.एस. ढाँचे के और अधिक सुदृढ़ होने की अपेक्षा है, जिससे हिंद महासागर क्षेत्र में एक समन्वित, उत्तरदायी और स्थिर समुद्री वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।