Skip to main content

Home Quick Menu

भा.नौ.पो. त्रिकंड पोर्ट लुईस, मॉरीशस में

भारतीय नौसेना का स्टेल्थ फ्रिगेट भा.नौ.पो. त्रिकंड 10 मार्च 2026 को दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी चल रही परिचालन तैनाती के तहत मॉरीशस के पोर्ट लुईस पहुँचा। पोर्ट कॉल के दौरान यह पोत 12 मार्च 2026 को पोर्ट लुईस स्थित शॉम्प दे मार्स में होने वाले 58वें मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेगा, जिसमें मार्चिंग दल, नौसैनिक बैंड और फ्लाई-पास्ट के लिए पोत का इंटीग्रल हेलीकॉप्टर शामिल होगा। कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन सचिन कुलकर्णी यात्रा के दौरान मॉरीशस सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों तथा मॉरीशस कोस्ट गार्ड के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान प्रशिक्षण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे, जिनमें संयुक्त प्रशिक्षण यात्राएँ, मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताएँ और सामुदायिक सेवा गतिविधियाँ शामिल हैं।

यह यात्रा भारत और मॉरीशस के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करने, परिचालन पारस्परिकता को बढ़ाने और द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने के उद्देश्य से की जा रही है।