भारतीय नौसेना का सेल ट्रेनिंग पोत भा.नौ.पो. तरंगिणी प्रशिक्षण यात्रा पर 27 फरवरी 2026 को श्रीलंका के त्रिंकोमाली पोर्ट पहुँचा। श्रीलंका नौसेना के पूर्वी नौसेना क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने जहाज का हार्दिक स्वागत किया। यह यात्रा विशाखापत्तनम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा 2026 में जहाज की हालिया भागीदारी के बाद हो रही है।
पोर्ट कॉल के दौरान तरंगिणी के कमांडिंग ऑफिसर ने पूर्वी नौसेना क्षेत्र के डिप्टी कमांडर कमोडोर हरिथा जयदेवाथे से मुलाकात कर सेल प्रशिक्षण में सहयोग के रास्तों पर चर्चा की। जहाज ने श्रीलंकाई रक्षा कर्मियों, परिवारों और प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए जहाज पर परिचय भ्रमण की मेजबानी की। जहाज के पोर्ट कॉल के दौरान समुदाय जुड़ाव गतिविधियाँ और प्रशिक्षण आदान-प्रदान की योजना है।
श्रीलंका नौसेना एवं समुद्री अकादमी के चयनित प्रशिक्षु अधिकारी तरंगिणी पर सवार होकर कोलंबो तक यात्रा करेंगे। यात्रा के दौरान प्रशिक्षुओं को सेल प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं से रूबरू कराया जाएगा। भा.नौ.पो. तरंगिणी की यह यात्रा भारतीय नौसेना और श्रीलंका नौसेना के बीच लंबे समय से चले आ रहे समुद्री संबंधों तथा बढ़ते सहयोग को रेखांकित करती है।