मेसर्स एल एंड टी, कट्टुपल्ली (चेन्नई) में निर्माणाधीन तीन कैडेट प्रशिक्षण पोतों (सी.टी.एस.) में से पहला यार्ड 18003 (कृष्णा) 16 फरवरी 2026 को प्रक्षेपित हुआ। नौसेना परंपराओं के अनुरूप सुश्री अनुपमा चौहान ने रक्षा स्टाफ प्रमुख जनरल अनिल चौहान की उपस्थिति में इसका प्रक्षेपण किया। भारतीय सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी तथा मेसर्स एल एंड टी शिपबिल्डिंग, चेन्नई ने इस समारोह में भाग लिया।
मेसर्स एल एंड टी द्वारा यह पोत स्वदेशी रूप से डिजाइन एवं निर्मित है। भारतीय नौसेना को इसका औपचारिक डिलीवरी 2026 के अंत में निर्धारित है। ये कैडेट प्रशिक्षण पोत भूमि पर आधारभूत प्रशिक्षण के बाद समुद्र में अधिकारी कैडेटों सहित महिलाओं तथा मित्र राष्ट्रों के कैडेटों के प्रशिक्षण के लिए उपयोग में लाए जाएंगे। यह भारतीय नौसेना के स्वदेशी पोत निर्माण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है जो भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत तथा मेक इन इंडिया पहल के अनुरूप है।