Skip to main content

Home Quick Menu

नौसेना आयुध संगठन ने 24वें अधिकारी-प्रभारी (OiC) सम्मेलन एवं 7वीं आईटी, परियोजना एवं अवसंरचना बैठक (IPIM) का सफलतापूर्वक आयोजन किया

नौसेना आयुध संगठन (Naval Armament Organisation - NAO) ने 12-13 फरवरी 2026 को डीआरडीओ के प्रौद्योगिकी प्रबंधन संस्थान (ITM), मसूरी में आयोजित अपने वार्षिक 24वें अधिकारी-प्रभारी (Officers-in-Charge - OiC) सम्मेलन तथा 7वीं आईटी, परियोजना एवं अवसंरचना बैठक (IT, Project and Infrastructure Meeting - IPIM) का सफलतापूर्वक समापन किया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता श्री दिवाकर जयंत, आईएनएएस, महानिदेशक नौसेना आयुध (Director General of Naval Armament) ने की।

इस उच्च स्तरीय बैठक में नौसेना आयुध डिपो के मुख्य महाप्रबंधक/महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत वरिष्ठ आईएनएएस अधिकारियों ने भाग लिया। चर्चाओं का मुख्य केंद्र संगठन में प्रशासनिक दक्षता, कार्मिक प्रबंधन, अभियांत्रिकी प्रौद्योगिकियों तथा चल रही सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पहलों एवं अवसंरचना परियोजनाओं की प्रगति रहा।

ये आयोजन नौसेना आयुध संगठन के शीर्ष नेतृत्व के लिए एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुए, जहाँ संगठन के रणनीतिक उद्देश्यों में समन्वय स्थापित किया गया तथा भारतीय नौसेना की बढ़ती परिचालन आवश्यकताओं के समर्थन हेतु क्षेत्रीय इकाइयों में मानव संसाधन एवं महत्वपूर्ण अवसंरचना की तत्परता की समीक्षा की गई।

अपने संबोधन में महानिदेशक ने नौसेना बेड़े को निरंतर प्रदान किए जा रहे सहयोग के लिए सभी डिपो की सराहना की तथा आयुध अनुरक्षण और अवसंरचना विकास में आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों से समुद्री क्षेत्र में उभरती सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए टिकाऊ एवं नवोन्मेषी कार्यप्रणालियों को अपनाने का आह्वान किया।

दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन नौसेना आयुध संगठन के डिजिटल रूपांतरण (Digital Transformation) के लिए एक व्यापक कार्ययोजना के साथ हुआ। इस कार्ययोजना का उद्देश्य सूचना प्रौद्योगिकी में हो रही प्रगति का लाभ उठाकर संगठन को भविष्य के लिए तैयार, तकनीकी रूप से उन्नत तथा राष्ट्र के समुद्री हितों के समर्थन में और अधिक सक्षम बनाना है।